आपने अक्सर कई लोगों के हाथों की उंगलियों के बीच में गैप देखा होगा। क्या आप जानते हैं कि इसका क्या अर्थ होता है और इससे हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है। हस्तरेखा शास्त्र में मनुष्य के हाथ की रेखाओं के साथ-साथ उनकी हाथ की उंगलियों के बीच के गैप के बारे में भी विस्तार से वर्णन किया गया है। आइए जानते हैं मनुष्य के हाथ की उंगलियों के गैप के आधार पर उनके स्वभाव और चरित्र के बारे में
कम गैप
जिनकी उंगलियों के बीच में बहुत कम फासला होता है, ये लोग खुले विचारों वाले होते हैं। ये स्वयं को हर परिस्थिति के अनुसार ढाल लेते हैं और इनका जीवन बहुत ही सरल होता है।
ज्यादा गैप
जिन लोगों की उंगलियों के बीच में ज्यादा गैप होता है, ऐसे लोग अपनी शक्तियों का सही प्रयोग करते हैं। इनमें बहुत अधिक प्रतिभा होती है और ये अपनी मेहनत के दम पर खूब सफलता हासिल करते हैं। इनको अपने काम से मतलब होता है और ये थोड़े स्वार्थी भी होते हैं।
जिनकी उंगलियों में गैप नहीं होता
जिन लोगों की उंगलियों में गैप नहीं होता है, ऐसे लोगों को जीवन में धन की कमी नहीं होती है। इनको हमेशा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।