Breaking News

'सोनपरी' की मासूम फ्रूटी अब दिखने लगी है ऐसी, देखकर यकीन नहीं होगा!

साल 2000 से 2004 की मशहूर टीवी सीरियल सोनपरी थी. इस सीरियल में फ्रूटी नाम की किरदार लोगों को बेहद पसंद आता था. उनकी एक्टिंग और क्यूट अंदाज सभी का दिल जीत लेता था. इस टीवी सीरियल के 19 साल बीत चुके हैं और इस समय अंतराल में सोनपरी की फ्रूटी अब बड़ी हो गई है. और बेहद खूबसूरत भी दिखती है.
इस खूबसूरत लड़की का नाम तनवी हेगड़े है. इसका जन्म 11 नवंबर 1991 को मुंबई शहर में हुआ था. इसने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर साल 2000 से टीवी सीरियल सोनपरी में एक्टिंग की शुरुआत की थी. फिलहाल वह 27 साल की हो चुकी है और इस उम्र में वह बला की खूबसूरत दिखती है.
तनवी हेगडे़ ने टीवी सीरियल के अलावा फिल्मों में भी काम किया है. यह पिता, राहुल और चैंपियन और वाह लाइफ हो तो ऐसी में दिखी थी. फिलहाल यह साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी है. इन्हें कई मराठी फिल्मों में भी देखा जा चुका है.


बेहतरीन एक्टिंग के लिए वह इंडियन टेली अवॉर्ड्स फोर बेस्ट चाइल्ड एक्ट्रेस अपने नाम कर चुकी है. इसके अलावा उन्होंने केवल 3 साल की उम्र में रसना बेबी कंटेस्ट जीता था. यह फिलहाल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है. इसके इंस्टाग्राम पर 34,000 से भी ज्यादा फॉलोअर्स है.