भिखारियों के बीच फंसे ये तीन मशहूर स्टार किड्स, पीछा छुड़ाने में छूट गए पसीने
बॉलीवुड स्टार्स किड्स इन दिनों किसी न किसी वजह से ट्रेंड करते रहते हैं। स्टार किड्स होने के नाते इन्हें खूब अटेंशन भी मिलती है, जिसकी वजह से कई बार कुछ तस्वीरें भी वायरल हो जाती है। इसी कड़ी में सैफ, अक्षय और अरबाज खान के बेटे एक साथ पार्टी करते हुए नज़र आए, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तीनों कलाकारों के बेटों ने एक साथ पार्टी की, लेकिन उसके बाद जो कुछ भी हुआ, वो सब सुर्खियां बन गई। जी हां, सैफ, अक्षय और अरबाज खान के बेटे जब पार्टी करके बाहर निकल रहे थे, तभी उन्हें भिखारियों ने घेर लिया। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?
Third party image reference
सैफ, अक्षय और अरबाज खान के बेटे यानि इब्राहिम, आरव और अरहान खान काफी अच्छे दोस्त हैं, जिसकी वजह से तीनों को कई बार एक साथ पार्टी करते देखा गया है। पार्टी के अलावा तीनों को कई बार शॉपिंग पर भी देखा गया है। मतलब साफ है कि इन तीनों में ही काफी ज्यादा दोस्ती है और सभी एक दूसरे के उम्र के हैं। बता दें कि इन तीनों ने ही अगर बॉलीवुड में डेब्यू करना चाहा तो एक ही दौर में डेब्यू करेंगे। इन तीनों की दोस्ती को देखकर इनके पैरेंट्स भी काफी खुश रहते हैं।
भिखारियों के बीच फंसे ये तीनों स्टार किड्स
Third party image reference
पार्टी करके जब इब्राहिम, आरव और अरहान खान बाहर निकल रहे थे, तभी अचानक से भिखारियों ने इन्हें घेर लिया। भिखारियों को देखते ही तीनों काफी घबरा गए और उन्हें समझ नहीं आया कि आखिरी इनसे कैसे छुटकारा पाया जाए। भिखारियों ने इन तीनों से पैसा मांगा और इन्हें तब तक नहीं जाने दिया, जब तक इन्होंने पैसा नहीं दे दिया। भिखारियों से पीछा छुड़ाना इन तीनों ही स्टार्स किड्स के लिए मुश्किल हो रहा था, लेकिन जैसे-तैसे बाद में इन्हें छुटकारा मिला।
मुश्किल से कार में बैठ पाएं ये तीनों
Third party image reference
भिखारियों के भीड़ से पीछा छुड़ाते हुए जैसे तैसे इब्राहिम, आरव और अरहान खान अपनी कार में बैठ गए, लेकिन यहां तक का सफर भी आसान नहीं रहा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस दौरान इब्राहिम के साथ थोड़ी धक्का मुक्की हुई, लेकिन उन्होंने इसे हंसते हुए टाल दिया और फिर जल्दी से जाकर आरव की गाड़ी में बैठ गए। बता दें कि कई बार स्टार्स भी इस तरह से भिखारियों के बीच में फंस जाते हैं, जिनसे छुटकारा पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।
बॉलीवुड में कर सकते हैं तीनों डेब्यू
स्टार्स किड्स होने के नाते बॉलीवुड में करियर बनाने का चांस इनके पास काफी अच्छा है, लेकिन फिलहाल ये कह पाना मुश्किल है कि तीनों ही अपना करियर एक्टिंग में बनाएंगे। सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम की थोड़ी बहुत दिलचस्पी एक्टिंग में है, लेकिन आरव और अरहान की दिलचस्पी के बारे में अभी किसी को नहीं पता है। ऐसे में इनके फैंस को थोड़ा इंतजार करने की ज़रूरत है।


