Breaking News

Hardik Pandya ने महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान देने के मामले में तोड़ी चुप्पी, कही ये बात


नई दिल्ली। Hardik Pandya: टीम इंडिया के ऑल राउंडर Hardik Pandya भले ही अपनी सगाई को लेकर फिलहाल चर्चाओं में हैं। पर लंबे समय बाद उन्होंने उस विवाद पर चुप्पी तोड़ी है, जिसे लेकर उन्हें काफी आलोचना सहना पड़ी थी। Karan Johar के टीवी शो 'Coffee with Karan" में Hardik Pandya ने महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक कमेंट किया था। Hardik Pandya के साथ उस शो में KL Rahul भी थे। विवाद इतना बढ़ा था कि दोनों क्रिकेटरों को पाबंदी तक झेलना पड़ी थी।
बता दें कि हार्दिक फिलहल कमर की सर्जरी के बाद बाद टीम इंडिया में वापसी की कवायद कर रहे हैं। फिटनेस परखने के लिए उन्हें भारत ए टीम में शामिल किया गया है जो न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। अब हार्दिक पांड्या ने पहली बार उस विवाद पर मुंह खोला है। हार्दिक ने तब लिखित में माफी तो मांग ली थी, लेकिन अब कहा कि क्रिकेटर के तौर पर वे नहीं जानते थे कि क्या होने वाला है। गेंद किसी और के पाले थे। जाहिर है कोई भी ऐसी स्थिति में पड़ना नहीं चाहेगा, लेकिन उस समय विवाद की स्थिति बन गई। उन्होंने कहा- हम क्रिकेटर हैं। हमें नहीं पता होता कि अगले क्षण क्या होने वाला है। गेंद मेरे पाले में नहीं थी, बल्कि किसी और के पाले में थी.. जहां किसी और को फैसला लेना था। मैं कभी भी ऐसी स्थिति में खुद को नहीं देखना चाहता था।
ये कहा था हार्दिक ने
बता दें कि हार्दिक पांड्या ने शो में कहा था कि उनके कई महिलाओं से संबंध रहे हैं और इस बारे में वे अपने परिवार से खुलकर बातें करते हैं। शो में आपत्ति तब हुई जब हार्दिक ये सब बातें हंस-हंसकर कर इसे अपनी उपलब्धि के तौर पर बता रहे थे। हालांकि केएल राहुल इस दौरान अधिक संयमित दिखे थे। इसके बाद कई महिला संगठनों और प्रबुद्ध महिलाओं ने हार्दिक की कड़ी आलोचना की थी। मामला इतना बढ़ गया था कि BCCI ने हार्दिक और राहुल को ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही वनडे सीरीज से बाहर कर दिया था। हालांकि बाद में दोनों ही खिलाड़ियों ने लिखित में माफी मांगी थी और फिर उनका निलंबन समाप्त हुआ था।
एक्ट्रेस से की सगाई
बहरहाल हार्दिक पांड्या ने हाल ही में सर्बिया की रहने वाली एक्ट्रेस Natasa Stankovic से की सगाई की है। दोनों पिछले कुछ समय से रिलेशनशिप में थे। हार्दिक ने दुबई में एक यॉट पर नताशा को प्रपोज किया। अब हार्दिक चोट से उबरकर टीम में वापसी की कोशिश कर रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ जारी T20 सीरीज के लिए भी उनकी दावेदारी थी, लेकिन वे पूरी तरह फिट नहीं हो पाए थे। अब उन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है जहां उनका फिटनेस टेस्ट होगा। हार्दिक ने अपना अंतिम मैच सितंबर 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था।