IND vs NZ: दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत में अहम रहा गेंदबाजों का योगदान, विराट ने जमकर की तारीफ

हैमिल्टन. विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुआई में न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया (Team India) शानदार प्रदर्शन कर रही है. शुरुआती दो मैच जीतकर पांच टी20 मैचों की सीरीज में टीम ने 2-0 से बढ़त बना ली है और अब बुधवार को टीम इंडिया हैमिल्टन में सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. जिसके बाद फैंस के मन में एक ही सवाल आ रहा है कि क्या हैमिल्टन के विकेट को देखते हुए कोहली टीम में बदलाव करेंगे या फिर विजयी टीम को ही बरकरार रखेंगे. दूसरा टी20 जीतते ही कोहली ने तीसरे टी20 मैच के लिए टीम संयोजन को लेकर संकेत दे दिए हैं. इसके साथ साफ हो गया है कि चेन्नई सुपर किंग्स के शार्दुल ठाकुर भी मैदान पर उतरेंगे.
कोहली ने कहा कि टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है और मौजूदा टीम दो मैच जीत चुकी है. उन्होंने कहा कि वह इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि मेजबान न्यूजीलैंड (New Zealand0) की टीम मजूबती के साथ वापसी कर सकती है और टीम इंडिया उस चुनौती के लिए भी तैयार है. उन्होंने कहा कि हैमिल्टन के मैदान की लंबाई- चौड़ाई ऑकलैंड के मुकाबले काफी अच्छी होगी.
मौजूदा टीम अपने आप में संपूर्णविराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा कि जब आपके पास इस तरह की संपूर्ण प्रदर्शन वाली टीम हो तो यह मदद भी करती है. कोहली ने संकेत दिए हैं कि तीसरे टी20 मैच में वह अपनी विजयी टीम में कोई बदलाव नहीं करेंगे. शार्दुल ठाकुर को छोड़कर भारतीय गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. बाकी गेंदबाज अपनी लेंथ को खूबसूरती के साथ समायोजित कर रहे हैं. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और रवींद्र जडेजा कोहली के दो बड़े हथियार हैं.
टीम की ताकत बन रहे हैं गेंदबाजकोहली ने दूसरे टी20 में मिली जीत के बाद गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि जिस लाइन और लेंथ पर हमने गेंदबाजी की, उसने मैच पर कंट्रोल बनाए रखा. हमने मैच में विकेट के एक ही तरफ गेंदबाजी की और जो रणनीति बनाई थी, उस पर गेंदबाजी की. टीम के रूप में यह शानदार रहा. विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा कि गेंदबाजाें की मदद से हम न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम को कम स्कोर पर रोकने में सफल रहे. उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि पहली पारी में करीब 160 रन बनाने के हिसाब से पिच अच्छी थी. कोहली अपनी टीम की ओर से काफी आत्मविश्वास से भरे लग रहे हैं, मगर नवदीप सैनी मौके का इंतजार कर रहे हैं और यह देखना भी दिलचस्प होगा कि शार्दुल ठाकुर की जगह उन्हें मौका मिल पाता है या नहीं.