मशहूर सिंगर को खुलेआम KISS करती नजर आई एक्ट्रेस, वायरल तस्वीरों ने मचाया बवाल
बॉलीवुड में अफेयर्स की ख़बरें लगतार आती रहती हैं। अब इन ख़बरों में सिंगर विशाल ददलानी और किम शर्मा का नाम भी सामने आने लगा है। दरअसल दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रही हैं। कहा जा रहा है कि दोनों डेट पर गए थें। इससे सोशल मीडिया पर कयास लगाया जा रहा है कि दोनो एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं।

विशाल और किम की ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर छाई हुई हैं। एक तस्वीर में, किम को जोर से हंसते हुए देखा जा सकता है और एक में एक्ट्रेस विशाल डडलानी को किस करते हुए करते हुए बाय कर रही हैं।
तस्वीर में किम ने एक व्हाइट कलर की मिनी ड्रेस और बेज हील्स में थीं। साथ ही उन्होंने एक क्लच लिया था। जबकि विशाल ब्लैक टी-शर्ट और जींस में नज़र आ रहे हैं। विशाल और किम पहली बार इस तरह से लंच डेट पर देखा गया।
मोहब्बतें फिल्म से मशहूर हुईं किम शर्मा ने पहले केन्या निवासी अली पंजाबी से शादी की थी लेकिन 2017 में उनका तलाक हो गया। कथित तौर पर, उन्होंने बाद में डिजाइनर अर्जुन खन्ना को डेट किया, लेकिन यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं चला।
किम का नाम हर्षवर्धन राणे के साथ भी जुड़ा था। दोनो एक दूसरे को काफी समय तक डेट करते रहें। लेकिन बाद मे आगे चलकर किसी वजह से किम और हर्षवर्धन ने अपने रास्ते अलग कर लिए।