KKR फैंस के लिए बुरी खबर! IPL शुरू होने से पहले शाहरुख को हुआ बड़ा नुकसान

नई दिल्ली: आईपीएल 2020 को शुरू होने में अभी समय बाकी है, लेकिन शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को इस लीग के शुरू होने से पहले ही झटका लग गया है। उनकी टीम में शामिल क्रिस ग्रीन पर अवैध बॉलिंग एक्शन के चलते 90 दिनों यानि 3 माह का बैन लग गया है, अब वह इतने दिनों तक गेंदबाजी नहीं कर सकते हैं। केकेआर ने इस साल नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर क्रिस ग्रीन को अपनी टीम में शामिल किया था।
ऑस्ट्रेलिया में जारी बिग बैश लीग में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनके एक्शन को अवैध पाया और उनपर तीन महीने का बैन लगाया। बीबीएल में क्रिस ग्रीन सिडनी थंडर्स की ओर से खेलते हैं और अब वह इस सीजन में अपनी टीम के लिए गेंदबाजी नहीं कर पाएंगें।
इस साल नीलामी में केकेआर ने क्रिस ग्रीन के डोमेस्टिक और टी20 लीग के प्रदर्शन से प्रभावित होकर उनके बेस प्राइज 20 लाख रुपए में उन्हें खरीदा था। आईपीएल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंडर नहीं आता इस वजह से क्रिस ग्रीन आईपीएल में गेंदबाजी तो कर सकेंगे लेकिन उनपर कड़ी नजर रखी जाएंगी।
