Breaking News

OMG! लीप के बाद Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में एंट्री मारेंगे ये 3 कलाकार, हो जाएगी नायरा और कार्तिक की मौत ?

आपको अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि मोहसिन खान और शिवांगी जोशी स्टारर इस शो में जल्द ही एक लीप आने वाला है। सुनने में आ रहा है कि लीप के बाद Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में कार्तिक औ नायरा की मौत भी होने वाली है। जिस तरह की खबरें इस शो को लेकर सामने आ रही है, उससे तो साफ है कि आपको एक के बाद एक कई बड़े झटके लगने वाले है। वैसे भले ही मेकर्स इस शो में मोहसिन और शिवांगी के ट्रैक को खत्म करना चाहे, लेकिन जल्द ही इस शो में तीन-तीन नई एंट्री होने वाली है।

ताजा रिपोर्ट्स की माने तो फरवरी में लीप लाने के बाद मेकर्स इस शो में एक साथ तीन कलाकारों की धमाकेदार एंट्री करवाएंगे। इस शो में मैं भी अर्धांगिनी फेम दिक्षा धामी और जुड़वा भाई अपूर्वा और अमोल ज्योतिर की एंट्री होगी। जहां Diksha Dhami इस शो में त्रिशा का किरदार निभाती हुई नजर आने वाली है, वहीं अपूर्वा और अमोल इस शो में लव-कुश की भूमिका में दिखेंगे।

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए दिक्षा ने एक इंटरव्यू के दौरान कई खुलासे कर डाले है। दिक्षा का कहना है कि 'त्रिशा एक पॉजिटिव किरदार है। वह ऋषिकेश है और मासूम होने के साथ-साथ वह काफी स्वीट भी है। वह नायरा (शिवांगी जोशी) के बचपन की दोस्त है।'


वहीं अपूर्वा का कहना है कि, 'इस शो में जल्द ही लीप आने वाला है, लेकिन मुझे नहीं पता है कि इसका ड्यूरेशन कितना होगा? कार्तिक के कजिन लव और कुश अब बड़े हो चुके है। दोनों बोर्डिंग स्कूल में पढ़ते है और बहुत जल्द गोयनका हाउस में आने वाले है। अब उनका प्यार भरा रिश्ता नायरा और कार्तिक के प्रति बदल चुका है। वह पहले की तरह आदर्शवाद नहीं है।'

अब दिक्षा और अपूर्णा की बातों को सुनने के बाद तो आप बड़ी ही बेसब्री के साथ इनकी एंट्री का इंतजार करने लगे होंगे। आप Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के अपकमिंग एपिसोड को देखने के लिए कितने उत्सुक है? कमेंटबॉक्स में जरुर बताइएगा।