Breaking News

Ritu Nanda Death: अमिताभ बच्चन से लेकर करण जौहर तक, रितु नंदा को अंतिम विदा देने पहुंची ये हस्तियां

बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर खानदान से ताल्लुक रखने वालीं रितु नंदा ने बीती रात अपनी आखिरी सांसे ली हैं। इस खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर देखने को मिल रही है। जहां कुछ रितु नंदा के गुज़र जाने पर सोशल मीडिया पर अपनी दुख जाहिर कर रहे हैं, वहीं कुछ सेलेब्स उनकी शोक सभा में शामिल होने के लिए मुंबई से रवाना हो चुके हैं।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, रितू नंदा के समधि लगते थे। अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा ने रितु जी के बेटे से शादी की थी। रितु जी के निधन की खबर से अमिताभ बच्चन को काफी दुख पहुंचा है। उन्होंने अपने ब्लॉक के माध्यम से भी अपना शोक व्यक्त किया है।

कुछ घंटो पहले अमिताभ बच्चन अपनी बहू एश्वर्या राय बच्चन के साथ रितू जी की शोक सभा में शामिल होने के लिए मुंबई से दिल्ली रवाना हो चुके हैं। एश्वर्या और अमिताभ दोनों एक ही गाड़ी से एयरपोर्ट पहुंचे थे जहां दोनों को स्पॉट किया है। वहीं अभिषेक बच्चन और जया बच्चन पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं।
रितु नंदा को आखिरी विदा देने के लिए बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्ममेकर करण जौहर भी कुछ समय पहले मुंबई से रवाना हुए हैं। उन्हें भी एयरपोर्ट पर मीडिया द्वारा देखा गया है।
आपको बता दें कि रितु नंदा बॉलीवुड के कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं। एक्टर ऋषि कपूर और रणधीर कपूर रितु जी के भाई थे। रितु के शोक की खबर देते हुए रणधीर कपूर ने बताया कि बीती रात करीब 1.15 बजे उन्होंने अपनी आखिरी सांसे ली थीं, रितु जी कई दिनों से कैंसर से जूझ रही थीं, उनकी शोक सभी दिल्ली में ही रखी गई हैं, जहां रणधीर कपूर पहले से ही मौजूद हैं।

दिल्ली में उनको आखिरी बिदा देने के लिए शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी मुंबई से निकल चुकी हैं। गौरी खान को हाल ही में दिल्ली एयरपोर्ट में स्पॉट किया गया है।
ऋषि कपूर,रणधीर कपूर, राहुल रॉय, आदर जैन, आदर्ष जैन, रिद्धिमा कपूर, अपूर्वा मेहता, काजल आनंद और इन हस्तियों के साथ कपूर खानदान और बॉलीवुड की कई हस्तियां भी अंतिम बार विदाई देने के लिए पहुंच रहे हैं।