आगामी 10 मई 2019 को बॉलीवुड की एक बहुप्रतीक्षित फिल्म रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का नाम है स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2, जो साल 2012 में आई वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का दूसरा भाग है।

इस समय फिल्म का जोरदार प्रमोशन चल रहा है। फिल्म के मुख्य अभिनेता टाइगर श्रॉफ हैं। फिल्म की पहली एक्ट्रेस अनन्या पांडे और दूसरी मुख्य अभिनेत्री तारा सुतारिया हैं। ये तीनों अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। अभी हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना 'जवानी दीवानी' रिलीज हुआ था और अब फ़िल्म से दूसरा गाना भी रिलीज कर दिया गया है। फ़िल्म के दूसरे गाने के लॉन्च इवेंट पर अनन्या, टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया शानदार अवतारों में नजर आए।
नए लांच हुए गाने का नाम 'दिल्ली मुंबई दी कुड़ियां' है। गाने के लॉन्च के मौके पर इस फिल्म की पहली अभिनेत्री अनन्या और दूसरी अभिनेत्री तारा दोनों ही शानदार लिबास में नजर आई, लेकिन तारा ने अपनी खूबसूरती से फिल्म की पहली अभिनेत्री अनन्या पांडे की खूबसूरती को भी फीका साबित कर दिया। तारा सुतारिया लांच के मौके पर पिंक कलर के स्टाइलिश पहनावे में पहुंची थी। वह इस पहनावे में कमाल की खूबसूरत लगीं।
उधर सोशल मीडिया पर भी लोग ऐसा कह रहे हैं कि अनन्या पांडे से ज्यादा खूबसूरत तारा सुतारिया हैं। तारा सुतारिया का पिंक कलर वाला अवतार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आपकी अच्छी जानकारी के लिए बताते चले, जिस तरह अनन्या की यह पहली बॉलीवुड फिल्म है उसी तरह 23 वर्षीय तारा की भी यह पहली बॉलीवुड फिल्म है। अब देखना है कि फिल्मी पर्दे पर अनन्या पांडे और तारा सुतारिया में किसका अभिनय ज्यादा अच्छा साबित होता है।