नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया ने शादी के 10 साल बाद व्हाट्सएप पर दिया तलाक, मिला बर्थडे पर ये तोहफा

बॉलिवुड एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को उनकी पत्नी आलिया ने शादी के 10 साल बाद whatsapp और ईमेल पर तलाक और मेंटेनेंस अमाउंट मांगते हुये लीगल नोटिस भेजा है। आलिया ने 7 मई को यह लीगल नोटिस नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को भेजा है।
हैरत की बात यह है कि 19 मई को नवाजुद्दीन 46 साल के हो रहे हैं। उनका बर्थडे है और ठीक उनके जन्मदिन से पहले मीडिया में यह खबर देकर उनकी पत्नी ने उनको यह बर्थडे गिफ्ट सौंपा है।
आलिया के वकील अभय सहाय ने साफ किया है- क्योंकि इस समय पोस्ट ऑफिस बंद हैं और स्पीड पोस्ट से नोटिस नहीं भेजा जा सकता, इसलिए एक्टर को Whatsapp और ईमेल के जरिये नोटिस भेज दिया है। आलिया ने इस नोटिस पर कहा है- उनके पास इसके अलावा कोई चारा नहीं था। हम दोनों पति-पत्नी लंबे समय से एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। हमारे बच्चे भी मेरे पास ही रह रहे हैं।