Breaking News

करिश्मा कपूर ने बनाया डार्क चॉकलेट केक, बहन करीना कपूर ने कहा- "मेरी बहन बेस्ट है"


करिश्मा कपूर ने बनाया डार्क चॉकलेट केक, बहन करीना कपूर ने कहा- "मेरी बहन बेस्ट है"


लॉकडाउन में सितारे घर पर ही वक्त बिता रहे हैं। ऐसे में वो परिवार के साथ कभी खाना बना रहे हैं तो कभी घर के बाकी काम करते नजर आ रहे हैं। इस लिस्ट में अभिनेत्री करिश्मा कपूर का नाम भी जुड़ गया है।
हाल ही में करिश्मा कपूर (karishma kapoor) ने करीना (kareena kapoor khan) और उनकी फैमिली के लिए केक बनाया जिसे करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, दुनिया के बेस्ट चॉकलेट केक का लुत्फ उठा रही हूं जिसे दुनिया की बेस्ट बहन ने बनाया है। और हां वे पीछे मिस्टर खान बैठे हैं। जूम इन कर के उन्हें देखा जा सकता है।
वही करिश्मा कपूर ने भी करीना के पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा, "मैं खुश हूं कि लॉकडाउन का बेहतर उपयोग कर पा रही हूं और अपने परिवार और दोस्तों के लिए बेक कर पा रही हूं।"

इससे पहले भी करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की थी जिसमें करिश्मा ने बताया था कि उन्होंने बेटी समायरा को मेकअप ट्यूटोरियल दिया लेकिन उनके एक आंख पर आईलाइनर नहीं लगा हुआ है। दूसरी तस्वीर में करिश्मा ने अपने हाथ से एक आंख छुपा रखी है जिसमें उन्होंने आईलाइनर नहीं लगाया है। करिश्मा ने कैप्शन दिया कि 'लॉकडाउन डायरीज, चलिए थोड़ा मजाकिया अंदाज जोड़ते हैं।'
लंबे समय से फिल्मों से दूर करिश्मा ने हाल ही में वेब सीरीज 'मेंटलहुड' से वापसी की है। ऑल्ट बालाजी की इस वेब सीरीज में करिश्मा ने एक मां की भूमिका अदा की है। इस वेब सीरीज में बताया गया है कि बच्चों का पालन-पोषण एक कला है जिसे आमतौर पर नजरअंदाज किया जाता है।