Breaking News

धन वैभव का कारक शुक्र बदलने जा रहा है अपनी चाल, इन लोगों पर बरसेगी लक्ष्मी जी की कृपा

शुक्र ग्रह 10 जनवरी को कुंभ राशि में गोचर करेगा। शुक्र के इस गोचर की अवधि 03 फरवरी तक रहेगी। कुंभ शुक्र ग्रह के मित्र शनि की राशि है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र कला, प्रेम, सौंदर्य, धन, ऐश्वर्य, सभी प्रकार के भौतिक सुखों एवं काम वासना का कारक है। यह वृष और तुला राशि का स्वामी है। शुक्र मीन में उच्च का, जबकि कन्या में नीच भाव में होता है। तो चलिए जानते हैं शुक्र के कुंभ राशि में गोचर का प्रभाव आपके ऊपर किस प्रकार से पड़ने वाला है। आपकी आमदनी बढ़ेगी। आप अपने बिजनेस को विस्तार दे पाएंगे। यदि पहले से कोई व्यापार कर रहे हैं तो उसमें नई साझेदारी करेंगे।समाज के प्रभुत्व लोगों से संपर्क बनेंगे। मौज-मस्ती के साथ समय बीतेगा।