बोनी कपूर के घर काम करने वाला शख्स निकला कोरोना पॉजिटिव, बोले- बेटियां ठीक हैं

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर (Bony Kapoor) के लोखंडवाला स्थित ग्रीन एकर्स वाले घर पर घरेलू कामकाज करने वाला शख्स कोरोना पॉजिटिव (Corona Virus) निकला है. यह जानकारी सामने आते ही बोनी कपूर के साथ ही अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के फैन्स बेहद चिंतित हो गए थे. इसको देखते हुए तत्काल बोनी कपूर ने अपना आधिकारिक बयान जारी कर दिया है.
बोनी कपूर ने कहा, "हम मेडिकल टीम द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन कर रहे हैं. मैं महाराष्ट्र सरकार और बीएमसी का तत्कालिक तौर पर हमारा ध्यान देने के लिए शुक्रवार हूं. हम बहुत संजीदगी से बीएमसी के निर्देशों का भी पालन कर रहे हैं. मुझे पूरा भरोसा है कि मेरे घर में काम करने वाला चरण भी जल्द ही ठीक हो जाएगा."
अपने बच्चों को लेकर सोशल मीडिया जताई जा रही चिंता पर बोनी कपूर ने कहा, "बच्चे मेरे साथ ही हैं. वे सभी ठीक हैं. मेरे दूसरे स्टाफ भी एकदम ठीक हैं. अभी हममें से किसी में भी कोई लक्षण नजर नहीं आया है. अहम बात ये है कि लॉकडाउन के शुरुआती दौर से ही हम अपने घरों बंद हैं. हम बाहर कहीं नहीं गए हैं."
जानकारी के अनुसार बोनी कपूर के घर काम करने वाले जिस शख्स में कोरोना मिला है उसका नाम चरण साहू है. वो 23 साल का है. बीते शनिवार को उसकी हालत बिगड़री थी. इसके बाद ही बोनी कपूर ने तत्काल एक्शन लेते हुए उसे टेस्ट के लिए भेजा था.
टेस्ट के बाद से उसे कोरेंटीन किया गया था. जांच रिपोर्ट में आने के बाद बोनी ने सोसायटी अथॉरिटीज को सूचित कर दिया है. अब बीएमसी और राज्य सरकार का प्रशासन मामले में सक्रिय होते हुए उस चरण को राज्य सरकार के क्वारनटीन सेंटर भेज दिया गया है.