दोनों बच्चे हैं रिलेशनशिप में फिर भी नहीं है कोई आपत्ति, बहुत ही नेक दिल है ये एक्टर!

सुनील शेट्टी बॉलीवुड फिल्मों के जाने-माने अभिनेता हैं, जो जल्द ही हेरा फेरी 3, मुंबई सागा जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। सुनील शेट्टी काफी महान है और ये अपने बच्चों से काफी ज्यादा प्यार करते हैं। कुछ ही समय पहले सुनील शेट्टी ने कहा था कि मैं अपने बच्चों की पसंद अच्छी तरह से जानता हूं। दरअसल सुनील शेट्टी ने ये बात अपनी बेटी अथिया शेट्टी के रिलेशनशिप को लेकर कही थी।
अथिया शेट्टी भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर लोकेश राहुल के साथ रिलेशनशिप में हैं। अथिया शेट्टी और राहुल लोकेश राहुल एक-दूसरे को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में इन दोनों के रिश्ते को लेकर कहा था कि मैं अपने बच्चों से काफी ज्यादा प्यार करता हूं और मैं उन लोगों को भी प्यार करता हूं, जिनके साथ मेरे बच्चे रिलेशनशिप में हैं।
आज के समय में लोग काफी तनाव में रहते हैं। मैं अपने बच्चों को खुश देखना चाहता हूं। सुनील शेट्टी के मुताबिक- मुझे अपने बेटे की गर्लफ्रेंड पसंद हैं। वही मुझे वो लड़का भी पसंद है, जो अथिया डेट कर रही है। मुझे और मेरी पत्नी को अपने बच्चों के रिलेशन से कोई भी परेशानी नहीं हैं। हम दोनों अपने बच्चों का पूरा सपोर्ट करते हैं।