Breaking News

पिता के निधन के बाद माँ के साथ ना रहने पर ट्रोल हुए रणबीर कपूर, लोग बोले- “शर्म आनी चाहिए ऐसे एक्टर को..”

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर(Rishi Kapoor) ने 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया था। इस खबर से पूरा कपूर खानदान सदमे में हैं। पर सबसे ज्यादा दुखी ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर(Neetu kapoor) हैं। ऋषि के निधन ने नीतू कपूर को अंदर से तोड़कर रख दिया हैं। हालही में ऋषि कपूर के परिवार ने उनकी याद में ‘प्रेयर मीट’ का आयोजन किया था। इस दौरान रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) और उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट(Alia Bhatt) को उनके घर के बाहर कार में देखा गया था।
सोशल मीडिया पर प्रेयर मीट के दौरान की रणबीर और आलिया की तस्वीरें तेजी से  वायरल हो गई। जिसके बाद नेटिजन्स ने ऐसे मुश्किल वक़्त में भी मां नीतू कपूर के साथ ना रहने के लिए रणबीर कपूर को बुरी तरह ट्रोल कर दिया। बता दें कि दो दिन पहले रणबीर और आलिया ने घर में प्रवेश करते वक़्त मौजूद फोटोग्राफर्स से बातचीत की थी। रणबीर ने फोटोग्राफर्स का हालचाल पूछा और आलिया ने उन्हें मस्की पहनने की हिदायत दी थी।
ट्रोलर्स को रणबीर यह रवैया रास नहीं आ रहा है। सोशल पर लोग रणबीर से ऐसे मुश्किल वक़्त में मां नीतू के साथ ना रहने के लिए बहुत ज्यादा खफा नजर आ रहे हैं। नेटिजन्स जमकर रणबीर को खरी -खोटी सुना रहे हैं।
एक नेटिजन ने रणबीर को ट्रोल करते हुए लिखा कि, ‘शर्म करो रणबीर, ऐसे वक़्त में तुम्हें अपनी मां नीतू को अकेला नहीं छोड़ना चाहिए।  वहीं एक और ट्रोलर ने लिखा कि, ‘कुछ दिन तो अपनी मां के साथ रहो, गर्लफ्रेंड क्या भागी जा रही है ? इतना ज्यादा शो ऑफ करते हैं, बॉलीवुड वाले।  आप भी देखियें ट्रोलर्स के कमेंट …….
बता दें कि, ऋषि ने 30 अप्रैल को मुंबई में आखिरी साँसें ली थी। वें काफी लंबे वक़्त से जानलेवा कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थें . बॉलीवुड जगत से जुड़ी हर एक अपडेट के लिए बॉलीवुड बबल हिंदी के साथ बने रहियें।