Breaking News

टिकटॉक स्टार फैजल सिद्दीकी पर भड़कीं सोना महापात्रा


टिकटॉक स्टार फैजल सिद्दीकी इन दिनों अपने एक वीडियो को लेकर विवाद में हैं। दरअसल, टिकटॉकर फैजल सिद्दीकी पर एक वीडियो के लिए एसिड अटैक को बढ़ावा देने का आरोप लगा है। सिंगर सोना महापात्रा ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है। सोना ने फैजल को लेकर ट्वीट किया है और इसके साथ ही उन्होंने सलमान खान पर भी निशाना साधा है।
सोना ने ट्वीट किया, 'वीडियो को जोड़ने से पहले और उसके बाद कुछ नहीं है। आप इस व्यक्ति का बचाव कर रही हैं और इसे सही ठहरा रही हैं। महिलाओं का अपमान हमारी संस्कृति में आम बात है। हम सलमान खान की उस कहानी के साथ बड़े हुए हैं जिसमें अपनी गर्लफ्रेंड्स के सिर पर पूरी पब्लिक के सामने ही बोतल मार देते थे। फिर भी वह देश के सबसे बड़े स्टार हैं? इसे रोकने की जरूरत है।'
फैजल ने अपने इंस्टाग्राम पर हालांकि इस मामले पर अपनी सफाई दी है। फैजल ने कहा कि सोशल मीडिया पर उन्होंने अपना पूरा वीडियो नहीं डाला है। वो एसिड अटैक को प्रमोट नहीं कर रहे थे।
उन्होंने लिखा कि मैं अपनी वीडियो का पहला पार्ट डाल रहा हूं जिसमें आप देख सकते हैं कि मैं पानी पी रहा हूं। प्लीज समझने की कोशिश करिए। एसिड कौन पीता है।