बेटे रणबीर कपूर को अपने आखिरी समय में ऋषि कपूर ने बुलाया था अपने पास! वाइफ नीतू भी थीं मौजूद।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का बृहस्पति को निधन हो गया। ऋषि कपूर की अंतिम विदाई अस्पताल में हुई और फूलों से सजी हुई एंबुलेंस सीधा शमशान घाट के लिए रवाना हुई। अंतिम यात्रा में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू कपूर समेत 20 लोग रहे।ऋषि कपूर के निधन को लेकर इंस्टाग्राम टि्वटर और फेसबुक जैसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई तस्वीरें पोस्ट की जा रही है। जिनमें से तो कुछ, आलिया भट्ट और नीतू कपूर खुद को संभाल नहीं पाती और फूट फूटकर रोती नजर आ रही हैं।इन सब के बीच ऋषि कपूर के अंतिम समय से जुूड़ी एक खबर सामने आई है। खमरिया है कि ऋषि कपूर अंतिम समय अपने बेटे को बुलाए थे एवं उनके साथ ढेर सारी बातें की थी। पीपिंगमून मनोरंजन नामक साइट के मुताबिक, जब ऋषि कपूर को अपनी तबीयत ज्यादा बिगड़ने का एहसास हुआ तो उन्होंने आधी रात को अपने बेटे रणबीर को अपने पास आईसीयू वार्ड में बुलाया और उन्हें अपने पास बेड पर बैठने के लिए कहा। रणबीर अपने पिता के पास कई घंटों बैठ रहे।
बताया जा रहा है कि इन दोनों के बीच बहुत देर बात हुई थी। यह सब होने के बाद रणबीर कपूर अपने आप को समझते हुए आईसीयू वार्ड से निकलते हुए सारे फॉर्मेलिटी पूरी करने लगे। बता दें, रणबीर और नीतू ऋषि के पास थे। रिपोर्ट के सोर्स के अनुसार, अंतिम समय में ऋषि की सभी बॉडी पार्ट्स काम करना बंद कर रहे थे और तभी रणबीर और नीतू इमोशल हो गए और एक दूसरे को
संभालते नजर आए। इस दुख की घड़ी में ऋषि कपूर की रिद्धिमा कपूर उनसे दूर थीं। वह लॉकडाउन की वजह से उनको अंतिम विदाई नहीं दे पाई। क्योंकि रिद्धिमा उस समय दिल्ली से मुबंई की यात्रा पर रही थी।