Breaking News

जब आर्थिक तंगी से जूझ रही थी सलमान खान की ये एक्ट्रेस, छोड़नी पड़ी थी पढ़ाई, करने लगी थी ये काम


सलमान खान के साथ अपनी बॉलीवुड कैरियर शुरू करने वाली अभिनेत्री जरीन खान हाल ही में 33 साल की हुई है। जरीन खान ने सलमान के साथ फिल्म वीर में जबरदस्त अभिनय किया था लेकिन फिर भी बॉलीवुड में कुछ खास जगह नहीं बना पाई जरीन खान।
बॉलीवुड फिल्मों के अलावा इन्होंने पंजाबी मूवी में भी काम किया है, कई साल पहले इन्होंने साउथ इंडस्ट्री में भी डेब्यू किया था। जरीन खान की हालत अब पहले से बेहतर है मगर एक वक्त ऐसा था जब ये अभिनेत्री आर्थिक तंगी से गुजर रही थी, जिसके कारण उनको पढ़ाई छोड़नी पड़ी।



ज़रीन खान डॉक्टर बनना चाहती थी, मगर उनके घर की हालत कुछ खास नहीं थी, और इस वजह से उनको नौकरी ढूंढना पड़ा था। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने कॉल सेंटर में नौकरी किया था, इसके साथ ही वो मॉडलिंग भी किया करती थी, ज़रीन खान सलमान की खूब तारीफ करती है और कहती है आज लोग इन्हें जानते है तो वो सिर्फ सलमान के फिल्म में नजर आने के लिए।