Breaking News

नवाजुद्दीन को मिला तलाक का नोटिस


बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को उनकी वाइफ आलिया ने तलाक और मेंटेनेंस अमाउंट मांगते हुए लीगल नोटिस भेजा है। यह नोटिस ईमेल और व्हाट्सअप के जरिए भेजा है। इस समय जब हालात मुश्किल हैं, ऐसे में स्पीड पोस्ट की सुविधा नहीं है। आलिया ने 13 मई को अपनी तरफ से लीगल नोटिस भेजा था, अब तक नवाजुद्दीन का कोई भी रिस्पॉन्स नहीं आया है। आलिया का कहना है कि कोई वजह होगी तलाक लेने का निर्णय लिया है। इस लॉकडाउन के समय में मुझे इस बारे में सोचने में मदद मिली। अब जाकर मैंने तलाक लेने का यह निर्णय लिया है। नवाज के साथ मेरे रिश्ते में प्रॉब्लम बहुत समय से है। हम काफी समय से अलगअलग ही रह रहे हैं। नवाज अपने परिवार के साथ मुंबई से उत्तर प्रदेश के बुढाना में ईद मनाने के लिए गए हैं। बुढाना पहुंचने के बाद उन्हें उनके घर में होम क्वॉरेंटीन कर दिया गया। हालांकि इस खबर पर उनके भाई का कहना है कि नवाज ईद मनाने नहीं, बल्कि बीमार बूढ़ी मां को घर छोड़ने आए हैं। नवाज के भाई शम्स सिद्दीकी ने इस परमिशन की एक कॉपी भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने ट्वीट कर रहा है कि उनकी मां काफी बीमार हैं और इसलिए उनका परिवार मुंबई से सफर करके होम टाउन पहुंचा है। परमिशन लेटर में भी लिखा है कि नवाज का परिवार स्वास्थ्य कारणों से सफर कर रहा है।