सुजीत सरकार की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' अमेजॉन प्राइम पर रिलीज होगी

अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना स्टारर सुजीत सरकार की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' पर अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। फिल्म को सुजीत सरकार ने डायरेक्ट किया है ,कोरोनावायरस लॉक डॉन के चलते हैं कई फिल्में थियेटर में रिलीज नहीं हो पा रही है। इस दौरान फिल्मेकर फिल्मों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की सोच रहे हैं, अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' 12 जून को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
'गुलाबो सिताबो' सुजीत सरकार की पहली फिल्म होगी जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा, यह फिल्म अमेजन प्राइम पर दिखाई जाएगी। आयुष्मान खुराना ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करके फिल्म के रिलीज डेट की जानकारी दी हैैै। आयुष्मान खुराना 'गुलाबो सिताबो' का पोस्टर करते हुए लिखा एडवांस में आपको बुक कर रहे हैं 'गुलाबो सिताबो' 12 जून को अमेजॉन प्राइम प्रीमियर होगा आ जाना फिर फर्स्ट डे फर्स्ट स्ट्रीम करने। अमिताभ बच्चन ने 'गुलाबो सिताबो' फिल्म के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की जानकारी देते हुए लिखा 'एक इज्जतदार जनाब और उसके अनोखे किराएदार' की कहानी है 'गुलाबो सिताबो'। 17 अप्रैल को थियेटर में रिलीज होती मगर इस महामारी के चलते दर्शक को घर बैठे-बैठे इन बेहतरीन फिल्मों को दिखाने की जिम्मेदारी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ गई है।
हाल में ही दिए एक इंटरव्यू में सुजीत सरकार ने कहा कि 'गुलाबो सिताबो' के लिए सभी विकल्प खुले हुए हैं, एक फिल्ममेकर के तौर पर मैं अपनी फिल्म को रिलीज होना देखना चाहता हूं लेकिन अब ऐसी परिस्थिति है जो किसी ने आज तक अनुभव नहीं किए है। 'गुलाबो सिताबो' से अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना का लुक पहले ही सामने आ चुका है। पहले यह फिल्म 28 फरवरी को रिलीज होने वाली थी उसके बाद डेट चेंज करके इसे 17 अप्रैल किया गया था, लेकिन इस महामारी के चलते यह भी स्थगित करना पड़ा। 'गुलाबो सिताबो' में आयुष्मान खुराना और सुजीत सरकार दूसरी बार साथ में काम कर रहे हैं। आयुष्मान ने अपनी डेब्यू फिल्म 'विक्की डोनर' में सुजीत सरकार के साथ ही काम किया था, वहीं अमिताभ बच्चन सुजीत सरकार के साथ फ़िल्म 'पीकू' में साथ काम कर चुके हैं, जिनके साथ दीपिका पादुकोण और इरफान खान अहम भूमिका में नजर आए थेे।
अगर ये जानकारी आपको पसंद आए तो लाइक,शेयर ,कमेंट और फॉलो करना न भूलें.