Breaking News

Corona Vaccine/ वैक्सीन mRNA-1273 का पहला इंसानी ट्रायल सफल, टीका बनाने वाली कंपनी का शेयर 30 प्रतिशत तक चढ़ा


इसे बनाने वाली बोस्टन स्थित बायोटेक कंपनी मॉर्डना ने सोमवार शाम इस बात की जानकारी दी।                              
  वॉशिंगटन।.. चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस के प्रकोप से इन दिनों पूरी दुनिया जूझ रही है। ऐसे में कई देश इस महामारी के वैक्सीन की खोज में जुटे हुए हैं। दुनिया भर की तमाम लैबों में वैज्ञानिक दिन-रात एक कर वैक्सीन को जल्द से जल्द इजात करने की कोशिशों में लगे हुए हैं। इस बीच अमेरिका की दवा कंपनी मॉडर्ना ने कोरोना वैक्सीन बनाने की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।
यहां के पहले कोरोना वैक्सीन के इंसानों पर चल रहे ट्रायल के बहुत ही सकारात्मक नतीजे मिले हैं। इसे बनाने वाली बोस्टन स्थित बायोटेक कंपनी मॉर्डना ने सोमवार शाम इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि जिन प्रतिभागियों पर उसके mRNA वैक्सीन का ट्रायल किया गया, उनके शरीर में उम्मीद से अच्छी इम्यूनिटी बढ़ी है और साइड इफेक्ट्स भी मामूली हैं।
जानकारी के मुताबिक अब अगर तीसरा चरण सफल रहा तो कंपनी वैक्सीन बनाने का लाइसेंस हासिल करने के लिए अप्लाई कर सकेगी। बता दें कि मॉडर्ना पहली दवा कंपनी है जिसने अपनी आरएनए आधारित वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कह चुके हैं कि साल के अंत तक कोरोना की वैक्सीन आ सकती है।
इस खबर ने वॉल स्ट्रीट में जोश भरने का काम किया और एस एंड पी 500 यूएस बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स दोपहर के कारोबार में 3 प्रतिशत ऊपर चढ़ गया। इसके साथ ही मॉडर्न के शेयर ने करीब 30 फीसदी की छलांग लगाई और शेयर के दाम 87 डॉलर तक चढ़ गए।
वैक्सीन का प्रभाव सुरक्षित और सहनीय
सोमवार को मॉर्डना ने प्रारंभिक चरण के ट्रायल के अंतरिम परिणामों के बारे में बताया। इसके अनुसार mRNA-1273 नाम का यह वैक्सीन जिस कैंडिडेट को दिया गया था, उसके शरीर में केवल मामूली दुष्प्रभाव देखे गए और वैक्सीन का प्रभाव सुरक्षित और सहनीय पाया गया।
Dailyhunt