Breaking News

Janhvi Kapoor से परेशान हुईं बहन Khushi Kapoor, मजेदार Video हुआ Viral


बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी बहन के साथ समय बिता रहीं हैं. दोनों बहनों का एक मजेदार वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपनी छोटी बहन खुशी कपूर (Khushi Kapoor) को परेशान करते हुए दिख रही हैं. जिसकी वजह से खुशी उनसे नाराज हो गई हैं. ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर नजर आ रहा है.
वीडियो में जाह्न्वी खुशी से पूछती हुई नजर आती हैं, खुशी, 1 से 10 के पैमाने पर आज आप कितनी पॉजिटिव महसूस कर रही हैं. खुशी ने खुद को हुडी के साथ अपने फेस को कवर कर रखा है और वह सोफे पर बैठी हुई हैं. जाह्न्वी के सवाल से परेशान होकर खुशी ने जवाब दिया, 'मुझसे बात करना बंद करो.' जाह्न्वी फिर मस्ती से पूछती है, क्या आप सकारात्मक महसूस कर रही हैं. क्या आप सकारात्मकता फैला रही हैं?. खुशी ने जवाब देते हुए कहा, यहां से जाओ.
बीते दिनों दोनों बहनें साथ में टिकटॉक वीडियो बनाते भी नजर आईं थी. इसके अलावा जाह्नवी ने अपने पेंटिग स्किल्स की एक झलक फैंस के साथ साझा की थी. दोनों बहनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसमें जाह्नवी बता रही थी कि उनकी छोटी बहन उनसे पहले शादी करना चाहती हैं. इतना ही नहीं दोनों बहनों में से पहले बच्चे भी खुशी कपूर ही चाहती हैं. बता दें कि श्रीदेवी के निधन के बाद जाह्नवी ने बताया था कि खुशी काफी मेच्योर हैं और वो उनका बहुत खयाल रखती हैं.
वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर को अगामी फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल', 'रूहीअ़फ्जा', 'तख्त' और 'दोस्ताना 2' में देखा जाएगा.