10 साल के बच्चे ने बनाया अक्षय कुमार का स्केच, एक्टर ने ऐसे किया रिएक्ट

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. लोग उन्हें बहुत प्यार करते हैं. उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है. अब एक फैन ने अक्षय का स्केच बनाया है. एक्टर ने इस पर रिएक्ट भी किया है. फैन ने अक्षय को टैग करते हुए लिखा- सर ये मेरे 10 साल के बेटे आदित्य शर्मा द्वारा बनाया गया पहला स्केच है. उसे उम्मीद है कि ये आपको पसंद आएगा. मुझे पता है कि ये परफेक्ट नहीं है लेकिन उसने बहुत मेहनत की है. आशा है आप इसे देखेंगे और रिप्लाई करेंगे.
अक्षय ने किया ये रिप्लाई
इस पर अक्षय ने रिप्लाई करते हुए कहा- बहुत पसंद आया. प्लीज आदित्य को थैंक्यू कहिएगा. मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि उसने पहले स्केच के लिए मुझे चुना. प्यार और प्रार्थना. अक्षय का ये जवाब काफी पसंद किया जा रहा है.
Loved it! Please tell Aditya thank you, I’m honoured he chose me for his first sketch . Love and prayers alwaystwitter.com/DivyaSarma7/st…
2,465 people are talking about this
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय, रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार एक पुलिसवाले के रोल में ही नजर आएंगे. इसमें उनके साथ कटरीना कैफ भी लीड भूमिका में हैं. अक्षय और कटरीना लंबे समय बाद किसी फिल्म में साथ काम करने जा रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर को काफी पसंद किया गया. ट्रेलर लॉन्च में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी पहुंचे थे
सूर्यवंशी मार्च में रिलीज होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसकी रिलीज डेट टल गई है. फिल्म कब रिलीज होगी इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. इसके अलावा अक्षय के पास पृथ्वीराज, लक्ष्मी बॉम्ब और बेल बॉटम जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स हैं.
