10 साल के बच्चे ने बनाया अक्षय कुमार का स्केच, ट्विटर पर ऐक्टर ने की नन्हे कलाकार की तारीफ
एक 10 साल के बच्चे ने अपना पहला स्केच बॉलिवुड ऐक्टर अक्षय कुमार पर बनाया और उसकी मां ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दिया। अक्षय की नजह जब इस स्केच पर पड़ी तो उन्होंने भी अपने इस स्केच को देखकर रिऐक्शन दिया है।
इस स्केच को बच्चे की मां ने अक्षय कुमार को टैग करते हुए शेयर किया और कहा, 'मेरे 10 साल के बेटे आदित्य शर्मा का पहला स्केच है और उसे उम्मीद है कि आपको यह पसंद आएगी। मुझे पता है कि यह पर्फेक्ट नहीं, लेकिन उसने जितना संभव है उतना मैच करने की कोशिश की है। उम्मीद करती हूं आप इसे देखेंगे और संभव हो तो रिप्लाई करें। थैंक यू।'
इसके बाद अक्षय की नजर भी पड़ी और उन्होंने इसपर अपना रिऐक्शन भी दिया है। अक्षय ने लिखा, 'बहुत अच्छा लगा। प्लीज आदित्य को मेरी तरफ से धन्यवाद कहिए। मुझे अच्छा लगा कि उसने अपने पहले स्केच के लिए मुझे चुना। प्यार और प्रार्थना हमेशा।'
अक्षय के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनका आखिरी फिल्म 'गुड न्यूज़' थी और अब अपनी अगली फिल्मों राघव लॉरेंस की 'लक्ष्मीबम', रोहित शेट्टी की 'सूर्यवंशी', चंद्रप्रकाश द्विवेदी की 'पृथ्वीराज' और आनंद एल. रॉय की 'अतरंगी रे' की तैयारी में जुटने वाले हैं।