Breaking News

भारत चीन तनाव के बीच अमेरिका ने भेजा 3 न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट, चीन में मचा हड़कंप


न्यूज डेस्क: भारत चीन के बीच सीमा पर तनाव बना हुआ हैं। इस बीच अमेरिका ने चीन को बर्बाद करने की पूरी प्लानिंग कर रखी हैं। कोरोना वायरस को लेकर अमेरिका और चीन के बीच संबंध खराब दौर से गुजर रहें हैं। दोनों ओर की सेनाएं साऊथ चाइना सी में आमने सामने हैं।
इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की अमेरिका ने पहली बार अपने 11 न्यूक्लियर कैरियर स्ट्राइक ग्रुप में से 3 को एक साथ प्रशांत महासागर में तैनात किया है। माना जा रहा है कि कोरोना वायरस और साउथ चाइना सी में चीन के बढ़ते दखल को रोकने के लिए अमेरिका ने यह तैनाती की है।

अमेरिका के इस कदम से चीन में हड़कंप मच गया हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना वायरस को लेकर कई बार चीन के ऊपर सीधे तौर पर निशाना साध चुके हैं। इन सब के बीच अमेरिकी कैरियर स्ट्राइक ग्रुप की तैनाती से साउथ चाइना सी में फिर से विवाद गहराने की आशंका है।
अमेरिका किसी भी कीमत पर चीन को छोड़ना नहीं चाहता हैं। इसके लिए अमेरिका ने दुनिया के देशों को चीन के खिलाफ एकजुट करना भी शुरू कर दिया हैं। साथ ही साथ चीन पर कई तरह के आर्थिक प्रतिबंध भी लगा दिए हैं।