37 साल पहले Kapil Dev ने World Cup में खेली थी ऐतिहासिक पारी

1983 में Kapil Dev के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम ने दो बार के चैंपियन वेस्टइंडीज को हराकर World Cup खिताब जीतते हुए इतिहात रचा था। इस World Cup के लिए जब भारतीय टीम इंग्लैंड पहुंची थी तब फैंस तो ठीक Kapil Dev के खिलाड़ियों ने भी खिताब के बारे में नहीं सोचा था। Kapil Dev ने इस खिताबी अभियान में अहम भूमिका निभाई थी और आज से ठीक 37 साल पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली उनकी 175 रनों की ऐतिहासिक पारी ने भारत की उम्मीदों को बनाए रखा था।
टनब्रिज ओवल में जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का Kapil Dev का फैसला उस समय गलत लगने लगा था जब मात्र 17 रनों के अंदर आधी भारतीय टीम पैवेलियन लौट चुकी थी। इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को हराकर उलटफेर कर चुकी जिम्बाब्वे की जीत तय दिख रही थी क्योंकि भारत के सभी स्पेशलिस्ट बल्लेबाज आउट हो चुके थे। इस विषम स्थिति में कप्तान Kapil Dev ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मोर्चा संभाला। कपिल ने संयमित ढंग से शुरुआत की लेकिन जमने के बाद उन्होंने खुलकर स्ट्रोक्स खेले। उन्होंने रॉजर बिन्नी (22) के साथ छठे विकेट के लिए 60 रनों की भागीदारी की। रवि शास्त्री के जल्दी आउट होने के बाद कपिल को मदनलाल का साथ मिला। इन दोनों ने आठवें विकेट के लिए 62 रन जोड़ जिनमें मदनलाल ने 17 रनों को योगदान दिया।