संजय लीला भंसाली ने सुशांत सिंह राजपूत को ऑफर की थीं 4 फिल्में, जारी किया संदेश

बिहार में मुकदमा दर्ज होने के बाद संजय लीला भंसाली ने जारी किया संदेश , चार फिल्में की थीं ऑफर
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में बिहार में दर्ज मुकदमे में आरोपी बनाए जाने के बाद फिल्म निर्माता और निर्देशक संजय लीला भंसाली ने अपना पक्ष लोगों के सामने जाहिर किया है। उनके कार्यालय से जारी एक संदेश में कहा गया है कि सुशांत सिंह राजपूत को एक या दो बार नहीं बल्कि चार बार संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्मों का हिस्सा बनाने की कोशिश की।
संजय लीला भंसाली ने सुशांत को 4 फिल्में की थीं ऑफर
Source - Timesofindia
दरअसल बुधवार की शाम इस बारे में संजय लीला भंसाली के कार्यालय से एक संदेश प्रसारित हुआ। इसमें कहा गया है कि भंसाली ने सुशांत सिंह राजपूत को चार फिल्में ऑफर की थीं। संदेश में कहा गया कि भंसाली और सुशांत एक दूसरे को काफी पसंद करते थे। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई लोग सुशांत के निधन पर शोक जता रहे हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि संजय और सुशांत के बीच की बॉन्डिंग काफी अच्छी थी।
दोनों ही एक-दूसरे को बेहद पसंद करते थे। बल्कि, दोनों चार बार काम करने वाले थे, जो कि कार्ड्स पर लिखा था। संजय लीला भंसाली ने सुशांत को चार फिल्में ऑफर की हुई थीं। लेकिन डेट्स मैच न होने के कारण चीजें ठीक नहीं बैठीं। संजय पर जब जयपुर में अटैक हुआ था तो सुशांत ने उनका स्टैंड लिया था। अपने नाम के आगे से राजपूत हटा दिया था, जो कि संजय को सपोर्ट करते हुए उन्होंने ऐसा किया था।