Breaking News

यूपी में यहां टूटा कोरोना का कहर, 43 लोगों की ली जान, फुल हुए अस्पताल !

मेरठ। कोरोना से मेरठ जिले के हालात दिनों-दिन विस्फोटक होते जा रहे हैं। पिछले दो दिन में यहां 7 मौतें हो चुकी हैं। वहीं छह महिलाओं समेत 18 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद जिले में कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की कुल संख्या 555 पहुंच गई है। सीएमओ डा. राजकुमार और मेडिकल कालिज के कोविड.19 विभाग के सर्विलांस अधिकारी डा. विश्वास चौधरी ने बताया कि बुधवार को कुल 323 नमूने लिये गये थे। जिनमें 18 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
इनमें गांव बाफर से 42 वर्षीय पुरुष, कंकरखेड़ा से 30 वर्षीय महिला, किठौर से 50 वर्षीय महिला, खरखैदा से 26 वर्षीय महिला, शास्त्रीनगर से 70 वर्षीय महिला, आरकेपुरम से 34 वर्षीय पुरुष, अस्थाई जेल से 38 वर्षीय पुरुष, 25 वर्षीय युवक, 37 वर्षीय पुरुष, 23 वर्षीय युवक और 18 वर्षीय युवक, गगोल से 28 वर्षीय पुरुष, पीपल चौ‍क से 45 वर्षीय महिला, जाहिदपुर से 35 वर्षीय पुरुष, मवाना से 24 वर्षीय युवक, 27 वर्षीय पुलिस कांस्टेबिल महिला और 33 वर्षीय पुरुष, मलियाना फाटक से 48 वर्षीय पुरुष शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि मलियाना से 37 वर्षीय पुरुष और शिवहरि मंदिर कॉलोनी से 48 वर्षीय पुरुष की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।जिले में अब तक 43 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। इसके अलावा मेरठ मेडिकल काॅलेज के कोविड वार्ड में भर्ती एक 15 वर्षीय किशोरी की भी कोरोना के कारण मौत हो गई है।
मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. एसके गर्ग ने बताया कि यह किशोरी कंकरखेड़ा की रहने वाली थी। मंगलवार की देर रात उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी तो उसे वेंटीलेटर पर रखा गया था। इसके बाद भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और बुधवार को उसकी मौत हो गई। प्रोटोकोल के तहत शव को थ्री लेयर कवर में पैक करके सीधे श्मशान घाट भेजा जाएगा।
किशोरी की मौत के साथ ही मेरठ में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है। वहीं कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की संख्या 554 पहुंच गई है। जबकि अब तक कुल 400 संक्रमित ठीक होकर अपने घर वापस जा चुके हैं। 113 सक्रिय रोगी अस्पताल में भर्ती हैं।