Breaking News

7 भारतीय बल्लेबाज जिनका डेब्यू शतक ही बना आखिरी टेस्ट शतक

का टेस्ट क्रिकेट इतिहास बड़ा ही शानदार रहा है। भारत को अब तक टेस्ट क्रिकेट में एक से एक बेहतरीन खिलाड़ी मिले हैं। इनमें से कुछ खिलाड़ी तो ऐसे रहे हैं जिन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ही छाप छोड़कर साबित किया कि वो किसी से कम नहीं है। बल्लेबाजों की बात करें तो भारत के लिए अब तक 14 बल्लेबाजों ने अपने डेब्यू पर शतक जड़ा है।

इन 7 भारतीय बल्लेबाजों का डेब्यू टेस्ट शतक बना आखिरी शतक

किसी भी बल्लेबाज के लिए डेब्यू मैच में शतक निकलना काफी मायने रखता है क्योंकि वो उसी के दम पर अपना करियर सेट करते हैं। भारत के जिन 14 बल्लेबाजों ने अपने डेब्यू पर शतक लगाए उनमें से 7 ऐसे बल्लेबाज रहे जो आगे ऐसा कमाल कई बार करने में कामयाब रहे।
7 भारतीय बल्लेबाज जिनका डेब्यू शतक ही बना आखिरी टेस्ट शतक
लेकिन बाकी 7 बल्लेबाजों ने पहले ही टेस्ट मैच में जरूर शतक लगाया लेकिन इसके बाद वो दोबारा अपने टेस्ट करियर में कभी शतक नहीं लगा सके। यानि उनका डेब्यू शतक ही बन गया आखिरी शतक। तो डालते हैं उन 7 बल्लेबाजों पर नजर…

लाला अमरनाथ

भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास का पहला शतक के नाम है। लाला अमरनाथ ने अपने डेब्यू मैच में ही शतक ठोक डाला। उन्होंने अपने पहले टेस्ट मैच में 118 रन की पारी खेली लेकिन इसके बाद वो अपने करियर में कभी शतक नहीं बना सके। इसके बाद उन्होंने 23 टेस्ट मैच खेले जिसमें 4 अर्धशतक जरूर निकले लेकिन कोई शतक नहीं बन सका। उन्होंने अपने करियर में कुल 24 टेस्ट मैच खेले।

दीपक शोधन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज दीपक शोधन ने अपने टेस्ट क्रिकेट का आगाज साल 1952 में के खिलाफ किया। दीपक शोधन पाकिस्तान के खिलाफ कोलकाता में पहला टेस्ट खेलने उतरे और पहले ही मैच में उन्होंने शतक जड़ दिया। लेकिन दीपक शोधन के लिए ये डेब्यू शतक अपने करियर का आखिरी शतक साबित हुआ और उन्होंने अपनी डेब्यू टेस्ट की 110 रन की पारी के बाद कोई शतक नहीं बनाया जो भारत के लिए केवल 3 टेस्ट मैच ही खेल सके।