Breaking News

सात साल के बैन के बाद रणजी टीम में चुने गए श्रीसंत; BCCI के सजा कम करने के बाद हुआ चयन


भारतीय तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत (S. Sreesanth) को आखिरकार क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने का मौका मिला है। क्योंकि केरल क्रिकेट संघ ने इस खिलाड़ी को रणजी टीम में चुन लिया है।
इस मौके पर श्रीसंत ने कहा, मैं वास्तव में अपने आप को मौका देने के लिए केसीए का आभारी हूं। मैं अपनी फिटनेस वापस साबित करूंगा। ये सभी विवादों को शांत करने का समय है।"
साल 2013 में आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में नाम सामने आने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने श्रीसंत पर आजीवन बैन लगाया था। हालांकि इस खिलाड़ी ने बैन के खिलाफ केरल हाईकोर्ट ने याचिका लगाई थी।
साल 2018 में केरल हाईकोर्ट ने बीसीसीआई के आजीवन बैन के फैसले को रद्द कर दिया था लेकिन 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने इसे बरकरार रखने का फैसला दिया था और साथ ही साथ बीसीसीआई को इस खिलाड़ी की सजा कम करने का आदेश दिया था।
जिसके बाद बीसीसीआई ने श्रीसंत की सजा आजीवन बैन से घटाकर सात साल कर दी जो कि 2013 से गिनी चाहिए और सितंबर 2020 में खत्म होगी। यानि कि कोविड-19 की वजह से घरेलू क्रिकेट पर लगा ब्रेक अगर सितंबर में हटता है तो श्रीसंत केरल रणजी टीम के लिए खेलते नजर आएंगे।