B'day Spl: एकता कपूर को पिता की इस शर्त के कारण रहना पड़ रहा कुंवारी, जानिए क्यों बदल डाला था शादी का इरादा ?

टेलीविजन क्वीन एक्ता कपूर आज अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एकता कपूर ना सिर्फ एक निर्माता बल्कि फिल्म निर्माता और निर्देशक के तौर पर दुनिया भर में अपने कदम जमा चुकी हैं। यही नही बल्कि एकता कपूर अपनी मां शोभा कपूर के साथ बालाजी टेलीफिल्म्स में पार्टनर भी हैं। तो आइए आज उनके जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनके जीवन से जुड़ी कई अनसुनी बातों के बारे में खास ...
इस कारण आज भी हैं कुंवारी ...
टेलीविजन
क्वीन एकता कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा कर बताया था कि पिता जी
की शर्त के कारण उन्होंने शादी नही की थी। एकता कपूर ने कहा कि एक बार उनके
पिता ने कहा था कि या तो तुम शादी कर लो या फिर काम, तुम्हें दोनों में से
किसी एक को चुनना होगा।
एकता कहती हैं कि वह शादी नहीं करना चाहती थीं, ऐसे में उन्होंने काम को चुना है।
ज्योतिष शास्त्र में रखती हैं विश्वास ... बता दें कि एकता कपूर उन स्टार में शुमार हैं जो ज्योतिष शास्त्र और अंक शास्त्र में बहुत ही ज्यादा यकीन करती हैं। ज्योतिष सुझावों के कारण ही एकता की ज्यादातर फिल्मों और धारावाहिकों के नाम 'क' अक्षर से शुरू होते है। बता दें, 45 साल की एकता कपूर अभी कुवांरी है लेकिन एक बच्चे की मां है। एकता ने हाल ही मे सरोगेसी के जरिए एक बेटे को जन्म दिया है और बेटे का नाम अपने पिता के असली नाम पर ही रवि रखा है।
भाई तुषार का करियर के लिए उठाया ये कदम ...
वैसे तो अभिनेता तुषार कपूर कई फिल्मों में नजर आए लेकिन उन्हें एक सफल मुकाम हासिल नही हो सका। इसी बीच एकता ने भी अपने भाई तुषार कपूर के करियर को जमाने की काफी कोशिश की।