Breaking News

भारत-चीन सीमा पर शहीद जवान का पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा रायपुर, सीएम समेत कई मंत्री देंगे श्रद्धांजलि


रायपुर। भारत-चीन सीमा पर शहीद हुआ जवान गणेश कुंजाम का पार्थिव शरीर आज राजधानी रायपुर पहुंचेगा. विशेष विमान से दोपहर 1.40 बजे स्वामी विवेकानंद एय़रपोर्ट में लाया जाएगा. सीएम भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, डीजीपी डीएम अवस्थी सहित कई मंत्री एयरपोर्ट पहुंचकर शहीद जवान को श्रद्धांजलि देंगे. एयरपोर्ट में जवान को श्रद्धांजलि देने के बाद पार्थिव शरीर को कांकेर जिले के गृहग्राम कुरुटोला रवाना किया जाएगा.
बता दें कि भारत - चीन सीमा पर सोमवार की रात चीनी सेना के साथ भारतीय सैनिकों की हिंसक झड़प हुई थी . इसमें जवान गणेश कुंजाम गंभीर रूप से घायल हो गया , जिसकी मंगलवार को मौत हो गई थी . वर्ष 2011 में सेना में शामिल होने वाले शहीद गणेश कुंजाम की एक महीने पहले ही चीन बार्डर पर पोस्टिंग हुई थी .