Breaking News

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से गम में डूबा इजराइल,अभिनेता को इसलिए मानता है सच्चा दोस्त


मुंबई : प्रभावशाली अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है ।सुशांत के जाने का गम पूरी दुनिया में दिख रहा है। सोशल मीडिया के जरिए सुशांत को लोग श्रद्धांजलि दे रहे है ।आपको बता दें कि महज 34 साल की उम्र इस तरीके उनका दुनिया को छोड़ना फैंस से लेकर आम आदमी तक को पसंद नहीं आ रहा है।आत्महत्या की वजह से कई लोगों को दुःख हुआ है।

यह ग़म भारत से इतर पूरी दुनिया में नज़र आ रहा है। गौरतलब है कि विदेशी यूनिवर्सिटी उन्हें याद कर रही हैं। अब इस मामले इजराइल भी शामिल हो गया है।सुशांत सिंह राजपूत की निधन के बाद इजराइल से भी एक ख़ास संदेश आया है। इस सदेंश में सुशांत को इजराइल का सच्चा मित्र बताया गया है।