Breaking News

इंग्लैंड की स्टार खिलाड़ी डेनियल वायट ने इस आईपीएल टीम से खेलने की जताई इच्छा


इंग्लैंड क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज डेनियल वायट को भारत में कौन नहीं जानता. हां, वही व्याट जो अक्सर युजवेंद्र चहल के पोस्ट पर उन्हें ट्रोल करती नजर आती हैं और फिर चहल के हाथों खुद भी ट्रोल होती हैं। लेकिन वायट ने जब पहली बार विराट कोहली को प्रपोज किया था, उसके बाद से भारत में उन्हें जाना जाने लगा। अब वायट ने एक लाइव चैट के दौरान विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर से खेलने की इच्छा जाहिर की है।
जेसीसी
बनना चाहते हैं प्रोफेशनल क्रिकेटर?
अभी करें रजिस्टर

*T&C Apply
बैंगलौर से पसंद करुंगी खेलना 
आईपीएल 2020 का भविष्य फिलहाल कोरोना वायरस के चलते अधर में लटका हुआ है। लेकिन सभी इस इवेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इंग्लैंड क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज डेनियल वायट ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर से खेलने की इच्छा जाहिर की है।
असल में वायट वुमेन्स आईपीएल के दोनों ही सीजन में लीग का हिस्सा रही हैं, लेकिन अब वायट से क्रिकेट डॉट कॉम पर जब पूछा गया कि वह किस मेन्स आईपीएल टीम से खेलना पंसद करेंगी. तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा,
कि वैसे तो मैं किसी फ्रैंचाइजी को कुछ खास पसंद नहीं करती हूं। लेकिन मैं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर से खेलना चाहूंगी, क्योंकि इस टीम में विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, मोईन अली, युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ी हैं।
एक भी खिताब नहीं जीत सकी है आरसीबी
विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलैंजर्स बैंगलौर ने आईपीएल में एक भी खिताब नहीं जीत सकी है। जबकि टीम में विराट कोहली, क्रिस गेल, शेन वॉटसन, एबी डिविलियर्स, मोईन अली जैसे बड़े खिलाड़ी रहे हैं, लेकिन वह खिताबी जीत दर्ज करने में कामियब नहीं हो सके।
आईपीएल 2016 में आखिरी बार आरसीबी ने फाइनल तक का सफर तय किया था, जहां टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद से अब तक 3 आईपीएल सीजन खेले जा चुके हैं लेकिन टीम प्ले ऑफ के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर सकी है। बताते चलें, विराट कोहली को 2013 में कप्तानी सौंपी गई थी।
स्थगित है आईपीएल 2020