पति दिल्ली में काम करता था और पत्नी अपने पांच साल के बेटे के साथ घर में अकेली रहती थी. उनका दूसरा बेटा हॉस्टल में पढ़ता था. इस दौरान पत्नी के किसी से प्रेम संबंध बन गए. लॉकडाउन में जब बेटा हॉस्टल से आकर घर में रहने लगा तो उसके सामने मां का भेद खुल गया. कलयुगी मां ने भेद खुल जाने के डर से अपने प्रेमी से बेटे को ही मरवा दिया. यह सनसनीखेज घटना बिहार के गोपालगंज की है.
गोपालगंज पुलिस ने रविवार को ऐसी घटना का खुलासा किया है, जिसमें मां ने अपने प्यार के लिए अपने रास्ते के सबसे बड़े कांटे अपने ही बेटे को अपने प्रेमी से मौत के घाट उतरवा दिया. गोपालगंज जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर कटेया थाने के देउरियां गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली यह घटना घटी.
10 मई को 12 साल के किशोर मनीष कुमार की हत्या की जांच करने जब पुलिस उसके घर पहुंची तो मृतक मनीष की मां धर्मशिला देवी बेटे के हत्यारों को पकड़ने व उसे न्याय दिलाने के लिए पुलिस से गुहार लगा रही थी.
इस मां के आखों में बहते आंसू को देख किसी के भी आंखों से आंसू निकल जाएंगे क्यों आखिर वह एक मां है. जिसने अपने 12 वर्ष के बेटे को खो दिया है.
उस समय मृतक की मां ने पुलिस के सामने यह आशंका जताई थी कि पट्टीदारों ने उसके बेटे को दुश्मनी में मार दिया है. उनका पट्टीदारों से अक्सर झगड़ा रहता था.
प्रेम संबंधों में रोड़ा बन रहा था बेटा, मां ने प्रेमी से करवाई हत्या
Reviewed by Admin
on
June 06, 2020
Rating: 5