अभी अभी सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड को लेकर आया नया मोड़,कई अभिनेता के आए नाम

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ये पहली बार नहीं है जब कोई सुपरस्टार आत्महत्या कर ले और शायद आखिरी भी नहीं,क्योंकि बॉलीवुड पूरी तरह से नेपोटाइज्म पर चलता है।अभी अभी सुशांत सिंह राजपूत मौत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।पटना के एक वकील ने सुशांत सिंह राजपूत के मौत को लेकर 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
इस वक्त सोशल मीडिया पर कई बॉलीवुड सेलेब्स के बड़े लोगों को अभिनेता की सुसाइड के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। अब इसकी वजह से एडवोकेट सुधीर कुमार ओझा ने बॉलीवुड के चार बड़े सेलेब्रिटीज के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्वीट के अनुसार, एडवोकेट सुधीर कुमार ओझा ने बॉलीवुड के चार बड़े लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।जिसमे करण जौहर, संजय लीला भंसाली, सलमान खान, एकता कपूर समेत सुशांत के सुसाइड से जुड़े 4 अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।