Breaking News

कोरोनावायरस: महाराष्ट्र में फिर बढ़ सकता है लॉकडाउन, सीएम उद्धव ठाकरे ने दिए संकेत

कोरोनावायरस: महाराष्ट्र में फिर बढ़ सकता है लॉकडाउन, सीएम उद्धव ठाकरे ने दिए संकेत
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस बेकाबू हो गया है. यहां पर कोरोना संक्रमितों की संख्या 94 हज़ार के पार पहुंच गई है. जबकि 3500 के करीब लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में 3254 नए केस सामने आए हैं और 149 लोगों ने दम तोड़ा है. राज्य में बढ़ते मामलों के बीच मुख्ममंत्री उद्धव ठाकरे ने फिर से लॉकडाउन लागू करने की बात कही है.
उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि अगर लोग पाबंदियों का सम्मान करने में विफल रहे तो राज्य में एक बार फिर लॉकडाउन लागू करना पड़ सकता है. उन्होंने ये भी कहा कि लोकल ट्रेनों को फिर से शुरू करने की मांग हम केंद्र से कर चुके हैं. शटडाउन की वजह से कई लोग फिर से अपनी ड्यूटी शुरू नहीं कर पा रहे हैं.
उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि भले ही कारोबारी तथा अन्य गतिविधियां शुरू करने के लिये पाबंदियों में आंशिक ढील दे दी गई हो लेकिन कोविड-19 का ख़तरा अब भी बरकरार है.
(Maharashtra chief minister Uddhav Thackeray, File Image)
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि सरकार 'मिशन स्टार्ट अगेन' के लिए सतर्क कदम उठा रही है. हमने लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से लागू किया और वैसे ही इसे हटाना भी होगा. ख़तरा अभी टला नहीं है.
उन्होंने कहा कि अगर लॉकडाउन में ढील से ख़तरा पैदा होने लगेगा तो हम लॉकडाउन को फिर से लागू करने के लिए मजबूर होंगे. महाराष्ट्र के लोग सरकार के साथ सहयोग कर रहे हैं और निर्देशों का पालन कर रहे हैं. उन्हें विश्वास है कि सरकार उनके हित में काम कर रही है.
उद्धव ठाकरे ने पाबंदियों में ढील के बाद सड़कों पर लोगों की भीड़ जमा होने की खबरों की ओर इशारा करते हुए कहा, ''आपकी अच्छी सेहत के लिए बाहर जाकर शारीरिक गतिविधियों की अनुमति दी गई है, न कि इसे खराब करने के लिए. अगर ऐसा ही होता रहा तो लॉकडाउन जारी रखा जा सकता है. लेकिन मुझे उम्मीद है कि लोग सरकार के नियमों और दिशा-निर्देशों का