Breaking News

अक्षय कुमार ने वीडियो पोस्ट कर सीआईएसएफ के जवानों को किया सलाम, कहा- 'आप हैं तो हम सुरक्षित हैं'

अक्षय कुमार

अभिनेता अक्षय कुमार घर पर ही वक्त बिता रहे हैं। इस बीच वो फिल्मों की स्क्रिप्ट्स में बिजी हैं। अक्षय समय समय पर सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते रहते हैं जिसमें वो कोरोना वायरस को लेकर कभी जागरूकता फैलाते दिखते हैं तो कभी डॉक्टर्स, पुलिस सहित दूसरे कर्मचारियों की हिम्मत बढ़ाते हैं। अपने नए वीडियो में अक्षय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों को शुक्रिया कहा है।

वीडियो में अक्षय कहते हैं कि 'सीआईएसएफ के जवानों से आप लोग भी मिले होंगे। वो लोग एयरपोर्ट की सिक्योरिटी पर होते हैं। मेट्रो की सिक्योरिटी पर होते हैं और कई जगह की सिक्योरिटी पर होते हैं। आज इस महामारी के समय पर सीआईएसएफ प्रशासन की मदद करने में फ्रंट लाइन पर लगी हुई है।'

अक्षय आगे कहते हैं कि 'सीआईएसएफ दिन रात जुटी हुई है चाहे मास्क बांधना हो, खाना बांटना हो या प्रोटेक्टिव गियर को बांटना हो, सुबह शाम ये लोग लगे हुए रहते हैं और इसकी वजह से भगवान ना करे उन्हें इंफेक्शन हो सकता है। उनके परिवार को भी हो सकता है लेकिन फिर भी वो अपनी ड्यूटी पर डटे हुए हैं।'