बॉर्डर सील वाले फैसले को राजस्थान सरकार ने पलटा, सीमा नियंत्रित करने का दिया आदेश
राजस्थान
में कोरोना संक्रमित मरीजों का मिलना लगातार जारी है। यहां कुल संक्रमितों
की संख्या बढ़कर 11 हजार के पार जा चुकी है। वहीं, राज्य में बढ़ते संक्रमण
को दखते हुए सरकार ने आज शाम से प्रदेश की सीमाएं एक बार फिर सील करने का
फैसला लिया था हालाकि, अब इस फैसले को राजस्थान सरकार ने पलट दिया है।
पुलिस महानिदेशक की ओर से जारी आदेश में सीमा सील करने की बात को हटाकर
सीमा नियंत्रित करने का निर्देश जारी किया गया है। हालांकि, अभी साफ नहीं
है कि सीमा नियंत्रण के दौरान लोगों की आवाजाही कैसी होगी। माना जा रहा है
कि बाहरी प्रदेश से आने वाले लोगों की एंट्री पास के जरिए होगी। इसके साथ
ही दूसरे प्रदेश जाने वालों को भी पास लेना होगा। कलेक्टर स्तर पर पास जारी
किया जाएगा। हालांकि, अभी इस बाबत कोई खास गाइडलाइन नहीं जारी की गई है।
इससे पहले सरकार ने सात दिन बॉर्डर सील करने का फैसला किया था।
बता दे, राजस्थान में करना सभी 33 जिलों में फैल चुका है। मंगलवार को 369 नए केस सामने आए और 9 मरीजों ने जान गंवाई वहीं, आज बुधवार सुबह 123 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें जयपुर में 40, भरतपुर में 34, पाली और सीकर में 11-11, झुंझुनू में 9, नागौर में 5, कोटा में 3, अलवर में 2, बाड़मेर, भीलावाड़ा, बीकानेर, बूंदी, गंगानगर, झालावाड़ में 1-1 संक्रमित मिला। वहीं, दूसरे राज्य से आए 2 व्यक्ति भी पॉजिटिव मिले। इसके साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 11 हजार 368 पहुंच गया। वहीं, जोधपुर में एक मौत भी हुई। राज्य में मौत का आंकड़ा 256 पहुंच गया।
जयपुर / ठीक होने के बाद फिर संक्रमित हुआ व्यक्ति
जयपुर से एक बेहद डारने वाली बात सामने आई है। यहां लोग एक बार कोरोना से ठीक होने के बाद फिर से संक्रमित हो रहे है। डॉक्टर्स चिंतित हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। फिलहाल, मेडिसिन टीम ने शुरुआती जानकारियां जुटाना शुरू कर दिया है और कुछ जांचों के बाद इसकी पुष्टि हो सकेगी कि आखिर ऐसा होने की वजह क्या रही। जवाहर नगर निवासी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया था। इसके बाद वह रिकवर हो गया और 15 मई को छुटटी दे दी गई। लेकिन, तीन दिन पहले ही उनकी तबीयत फिर खराब हो गई और निमाेनिया हो गया। अस्पताल आए और जांच की गई तो रिपोर्ट में आया कि वे फिर से कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए है।