Breaking News

हार्दिक पंड्या की फिटनेस की फैन हुई मंगेतर नताशा, वीडियो पर कर दिया ये कमेंट



 नई दिल्ली. भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) लंबे समय से मैदान से बाहर हैं. इस समय का फायदा उठाते हुए पंड्या ने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है. कोरोना वायरस (Coronavirus) के बीच लगे लॉकडाउन में भी उन्होंने घर में बने जिम में ट्रेनिंग करना जारी रखा. पंड्या इस समय अपने पूरे परिवार और मंगेतर के साथ वड़ोदरा में हैं. अपनी फिटनेस का मुजायरा दिखाते हुए हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. उनकी इस फिटनेस वीडियो पर मंगेतर नताशा का रियेक्शन देखने वाला है.

हार्दिक ने शेयर किया फिटनेस वीडियो
हार्दिक ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह जिम में नजर आ रहे हैं. हार्दिक कूदते हुए मुश्किल पुश अप कर रहे हैं. उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए अपने बड़े भाई और क्रिकेटर क्रुणाल पंड्या को चैलेंज किया है. कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'ताकतवर, फिट, और अभी भी सब जारी है. क्रुणाल मैं तुम्हें चैलेंज करता हूं मेरे भाई. देखने हैं तुम कितना कर पाते हो.'

हार्दिक की फैन हुईं नताशा
इस वीडियो पर क्रुणाल को तो कोई रियेक्शन नहीं आया लेकिन हार्दिक को देखकर नताशा जरूर प्रभावित हो गई. उन्होंने कमेंट करते हुए ताकतवर मसल्स की इमोजी पोस्ट करते हुए हार्दिक की तारीफ की और उन्हें फिट बताया. नताशा के अलावा फिल्म एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने हैरानी जताते हुए कमेंट किया, 'तुमने यह कैसे किया.' फैंस को भी हार्दिक का अंदाज काफी पसंद आया और उन्होंने जमकर तारीफ की.