Breaking News

बालकनी से कूदकर आत्‍महत्‍या करना चाहता था भारतीय क्रिकेटर, सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर कही ऐसी बात





नई दिल्‍ली. बॉलीवुड के बेहतरीन एक्‍टर्स में शुमार सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने रविवार को आत्‍महत्‍या कर ली. उन्‍होंने अपने घर में फांसी लगा ली थी. कहा जा रहा है कि वो डिप्रेशन से जूझ रहे थे, जिसके बाद उन्‍होंने ऐसा कदम उठाया. सुशांत के निधन के बाद एक बार फिर डिप्रेशन का मुद्दा उठ चुका है. मानिसक स्‍वास्‍थ्‍य पर बात की जा रही रहे हैं. भारत को 2007 में पहला टी20 वर्ल्‍ड कप जीताने में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी रॉबिन उथप्‍पा (Robin Uthappa) को भी सुशांत की खबर से झटका लगा. उन्‍होंने इस पर दुख जताने के साथ ही डिप्रेशन पर ऐसी बात कही कि हर कोई सोचने को मजबूर हो गया. दो साल तक खुद डिप्रेशन से जूझने वाले रॉबिन उथप्‍पा ने कुछ समय खुलासा किया था कि उनके मन में भी बालकनी से कूदकर आत्‍महत्‍या करने का विचार आया था. सुशांत की मौत पर उथप्‍पा ने कहा कि यह समझ के परे हैरानीभरा है. उस दर्द की कल्‍पना नहीं कर सकते, जिससे सुशांत आप जूझ रहे थे.