कंगना ने याद किए पुराने दिन, कहा- फंक्शन में पहनने को नहीं थे कपड़े

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में बिना गॉडफादर के अपनी जगह बनाई है। उनके काम को दर्शक बहुत पसंद करते है। कंगना रनौत ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि, उनके एक्स ने उन पर आरोप लगाया था कि, वह पैसों के पीछे भागने वाली लड़की हैं। उसी वक्त उन्होंने इस बात को गलत साबित करने का फैसला लिया था।
आपको
बता दें कि, अभिनेत्री कंगना ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया था,
"उनके एक एक्स ने उन पर 'गोल्ड डिगर' होने का आरोप लगाया था। उसी वक्त
उन्होंने लोगों को गलत साबित करने के लिए 50 की उम्र तक देश के सबसे अमीर
लोगों में अपना नाम शामिल करने का फैसला किया था।" कंगना का कोई गॉडफादर
नहीं है, इसलिए उन्हें इंडस्ट्री में बहुत संघर्ष करना पड़ा।
अवार्ड समारोह में जाने के लिए नहीं थे कपड़े:पिंकविला को दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने कहा था, "एक्स के कमेंट के बाद कंगना ने फैसला कर लिया कि, जब वह 50 साल की होंगी तब तक उनके पास बेस्ट घर और बेस्ट ऑफिस होगा।" उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि, डेब्यू फिल्म 'गैंगस्टर' के बाद उन्हें अवॉर्ड फंक्शन में जाना था, लेकिन उनके पास अच्छे कपड़े नहीं थे न ही अच्छे कपड़े खरीदने के लिए उनके पास पैसे थे।
दोस्त ने की थी मदद:
कंगना ने बताया कि, उनके फैशन डिजाइनर दोस्त रिकी रॉय, उनके लिए गाउन बनाते थे और वे हैरान होती थीं कि वे पैसे कहां से ला रहे हैं, लेकिन खुशी थी कि कोई तो मदद करने के लिए आगे आया। अगर उन्होंने मदद नहीं की होती तो मैं अवॉर्ड फंक्शन में नहीं जा पाती? मेरे पास बड़े ब्रांड के कपड़े नहीं थे। मैं तब 'मैंगो' के टॉप पहनती थीं, वही मेरे लिए ब्रांड थे। उस वक्त मैं वही अफोर्ड कर सकती थी।
वहीं बीते दिनों सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना रनौत ने एक बार फिर से नेपोटिजम का मुद्दा उठाया है। उन्होंने सुशांत की मौत का जिम्मेदार बॉलिवुड माफियाओं को ठहराया है।