सुशांत सिंह राजपूत की मौत से सदमे में जॉन सीना, इंस्टाग्राम पर यूं जाहिर किया दुख

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के आत्महत्या कर लेने से सभी हैरान हैं. भारत (India) में बॉलीवुड से लेकर खेल जगत तक सभी ने उनकी मौत पर शोक जताया है. कई सेलिब्रिटी ने उन्हें श्रद्धांजति दी. सुशांत की मौत पर सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोगों को दुख पहुंचा है. इस बीच WWE के सुपरस्टार जॉन सीना (John Cena) ने भी सुशांत की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है.
जॉन सीना ने जाहिर किया दर्द
जॉन सीना ने सुशांत (Sushant Singh Rajput) की एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर शेयर की है. हालांकि इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने कुछ नहीं लिखा. फैंस जरूर तस्वीर पर कमेंट करके कह रहे हैं कि सीना ने अपना दुख जाहिर किया है. यह पहला मौका नहीं है जब जॉन सीना ने किसी बॉलीवुड एक्टर की तस्वीर शेयर की है. पिछले महीने उन्होंने बॉलीवुड के लीजेंड्स ऋषि कपूर और इरफान खान को भी इंस्टाग्राम के जरिये श्रद्धांजलि दी थी. वहीं इस साल कर्लस के रियेलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा रहे आसिम अली की तस्वीर भी वह शेयर कर चुके हैं. 43 साल के जॉन सीना अब एक्टर बन चुके हैं और वह रिंग के एक्शन से दूर रहते हैं. सीना ने अप्रैल 2020 के बाद से किसी मैच में हिस्सा नहीं लिया है.