आज रात इतने बजे लगेगा चंद्रग्रहण, जानिए कहां दिखेगा यह चंद्र ग्रहण, बड़ी खबर

आज 5 जून को चंद्र ग्रहण दिखेगा। यह चंद्रग्रहण ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन लग रहा है। इस चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक के नियम नहीं माने जाएंगे। यह चंद्र ग्रहण 5 जून को11:15 पर शुरू होगा और 2:34 पर खत्म होगा। इस ग्रहण काल में चंद्रमा वृश्चिक राशि में होंगे। यह ग्रहण वास्तविक चंद्र ग्रहण नहीं होगा बल्कि एक उपचाया चंद्रग्रहण होगा। आपको ग्रहण के दौरान थोड़ी बहुत सावधानियां होंगी।
आइए आप जानते हैं कि चंद्रग्रहण कब और
कहांदिखाई देगा?
यह चंद्रग्रहण ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और एशिया में दिखाई देगा। भारत में भी यह तय समय पर दिखाई देगा परंतु इसके ऊपछाया होने की वजह से कोई धार्मिक कार्य नहीं रोके जाएंगे। ग्रहण काल में चंद्रमा पूरा नजर आएगा।
क्या होता है उपछाया चंद्र ग्रहण?
चंद्र ग्रहण के शुरू होने से पहले चंद्रमा धरती की उपछाया में प्रवेश करता है।जब चंद्रमा पृथ्वी की वास्तविक छाया में प्रवेश किए बिना ही बाहर निकल आता है उसे उपचछाया ग्रहण कहते हैं।
चंद्रमा जब पृथ्वी की वास्तविक छाया में प्रवेश करता है तभी उसे पूर्ण रूप से चंद्रग्रहण माना जाता है।