चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं न करें ये काम वरना बच्चे को होगा नुकसान

वर्ष 2020 का पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को रात 10.30 बजे से रात्रि 2.42 तक पड़ता था और अब साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 5 जून, शुक्रवार को रात 11 बजकर 16 मिनट पर शुरू होकर रात 2 बजकर 32 मिनट पर समाप्त होगा।
ग्रहण का असर गर्भवती महिलाओं पर भी पड़ता है और ऐसा माना जाता है कि ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए वरना उनके और उनके गर्भस्थ शिशु को नुकसान पहुंच सकता है।
अगर आप भी गर्भवती हैं तो आपको जान लेना चाहिए चंद्र ग्रहण के दौरान आपको किन बातों का ध्यान रखना है और क्या करना है एवं क्या करने से बचना है।
माना जाता है कि ग्रहण का प्रेगनेंट महिला पर बुरा प्रभाव पड़ता है। हालांकि, इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं है। वहीं ग्रहण लगने पर गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने की सलाह दी जाती है। इतना ही नहीं प्रेगनेंट महिला को ग्रहण काल में कुछ भी न खाने और पीने के लिए कहा जाता है।
इस बात का कोई प्रमाण मौजूद नहीं है कि ग्रहण गर्भवती महिलाओं के लिए नकारात्मक हो सकता है लेकिन हां इस बात को लेकर कई लोग भयभीत रहते हैं और यही वजह है कि आज भी गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में निकलने से मना किया जाता है।