आज रात लगेगा चंद्र ग्रहण, इस एक राशि पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर !

नई दिल्ली। जून के माह में सूर्य और चंद्रग्रहण दोनों ही लगने वाले हैं. चंद्रग्रहण जहां आज यानी 5 जून को लगेगा तो वहीं 21 जून को सूर्य ग्रहण लगेगा. ग्रहण के दौरान सूतक का भी विशेष महत्व होता है। सूतक काल चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण दोनों के समय लगता है। आपकी जानकरी के लिए बता दे की रात में 11 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और 6 जून को तड़के 2 बजकर 34 मिनट पर खत्म होगा।
इस एक राशि पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। ये उपछाया ग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा. वृश्चिक राशि से अष्टम भाव के अंदर राहु गोचर कर रहे हैं. राहु को संक्रमण, रोगों और बीमारियों का कारक ग्रह माना गया है. राहु राशि से अष्टम भाव के अंदर अपना प्रभाव नहीं दे पाता है और दूषित अवस्था में हो जाता है. इस ग्रहणकाल के दौरान भी राहु अपना अच्छा प्रभाव नहीं दिखा पाएगा जिसकी वजह से लोगों को कुछ ना कुछ परेशानियां लगी रहेंगी।
वृश्चिक राशि में ग्रहण लगने के कारण इस राशि के लोगों पर चंद्र ग्रहण का ज्यादा प्रभाव होगा. इस राशि के लोगों को अपने सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखने की जरूरत है. वृश्चिक राशि के लोगों को इस ग्रहण में खास सावधानी बरतनी होगी.