Breaking News

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बोले बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा- उन्हें यह लड़ाई लड़नी चाहिए थी...

bollywood actor Shatrughan Sinha Speaks About Sushant Singh Rajput | सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बोले बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा- उन्हें यह लड़ाई लड़नी चाहिए थी...
बॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पूरा बॉलीवुड सदमे में हैं। सुशांत सिंह ने मुंबई के घर पर आत्महत्या कर ली जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुशांत सिंह बिहार के थे हालांकि बिहार के ऐसे कई सितारें है जो अलग-अलग क्षेत्र में नाम कमा रहे हैं। बिहार की प्रतिभा किसी से छुपी नहीं है। अगर बॉलीवुड में बात की जाए बिहार के शत्रुध्न सिन्हा के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में धाक जमाई थी। सुशांत सिंह एक ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने बॉलीवुड में नाम कमाया था।
सुशांत बिहार के पटना जिले के रहने वाले थे। उनका जन्म पटना में ही हुआ था। अपनी फिल्म ही नहीं सबकी नजर में खुद को साबित करने के लिए सुशांत सिंह राजपूत ने काफी मेहनत की थी। उनका ये सफर आसान नहीं था। घरवालों के खिलाफ जाकर उन्होंने एक्टिंग में अपना करियर चुना था और एक मुकाम हासिल किया था। एक इंटरव्यू के दौरान बिहार के शत्रुघ्न सिन्हा ने सुशांत और नेपोटिज्म के विवाद पर अपनी बात रखी है।

बड़े स्टार बन सकते थे सुशांत

बिहारी बाबू यानि शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा हमारे बीच काफी समानता रही हैं। हम बिहार से रहे हैं। वह काफी बड़े स्टार बन सकते थे, उन्हें कठिन परिस्थितियों में लड़ना चाहिए था। कोई प्रॉब्लम थी तो लोगों को बताना चाहिए था। सुशांत से सिर्फ एक ही बार मुलाकात हुई थी। जब वह मुझसे मिलने आया था तो बहुत प्रभावित किया। सुशांत उन लोगों में थे जो अपने सपनों को पूरा करना जानते थे। 

नेपोटिज्म के मामलों की जांच पर कही यह बात

शत्रुघ्न सिन्हा ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म के मामलों की जांच पर कहा कि इन बातों की खोजबीन करने से कोई विशेष लाभ तो होगा नहीं, क्योंकि जाने वाला तो चला गया। सुशांत सिंह राजपूत, हमारा सन ऑफ द सॉइल, बिहार का बेटा, पटना का लाडला अब हमारे बीच नहीं रहा। ऐसे में अब उसको लेकर पुरानी बातों को दोहारने से कोई लाभ नहीं होने वाला।