Breaking News

हैपी बर्थडे लियोनल मेसी: दिग्गज फुटबॉलरों में गिनती, नाम हैं कई रेकॉर्ड

मेसी को रेकॉर्ड छठी बार बैलन डी ओर, बोले- परिवार ने किया गाइड

दुनिया के दिग्गज फुटबॉलरों में शुमार लियोनल मेसी आज यानी 24 जून को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। अर्जेंटीना और स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के कप्तान मेसी की गिनती मौजूदा दौर के सबसे सफल फुटबॉलरों में की जाती है।

13 साल की उम्र में बार्सिलोना से जुड़े

मेसी ने सेंट्रल अर्जेंटीना में बचपन बिताया जिसके बाद 13 साल की उम्र में वह स्पेन चले गए और बार्सिलोना से जुड़ गए। 2004 में 17 साल की उम्र में मेसी ने प्रतियोगिता में डेब्यू किया। 22 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार बैलन डी ओर ट्रोफी जीती।

मेसी के नाम गोल का रेकॉर्ड

गोल करने के मामले में भी मेसी का कोई जवाब नहीं है। उनके नाम ला लीगा में सर्वाधिक 440 गोल का रेकॉर्ड दर्ज है। इसके अलावा ला लीगा इतिहास में सर्वाधिक 36 बार हैटट्रिक लगाई हैं।