Breaking News

सुशांत सिंह राजपूत मामला : रिया चक्रवर्ती का बयान दर्ज

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के संबंध में अपना बयान दर्ज कराने के लिए गुरुवार सुबह बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचीं। दिवंगत अभिनेता और रिया के गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड होने की अफवाह काफी तेज थी। अभिनेत्री सफेद पहनावे में और मुंह पर मॉस्क लगाए पुलिस स्टेशन पहुंचीं।
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में ...

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के संबंध में अपना बयान दर्ज कराने के लिए गुरुवार सुबह बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचीं। दिवंगत अभिनेता और रिया के गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड होने की अफवाह काफी तेज थी। अभिनेत्री सफेद पहनावे में और मुंह पर मॉस्क लगाए पुलिस स्टेशन पहुंचीं।

अब तक मुंबई पुलिस ने राजपूत के रसोइए, केयरटेकर और मैनेजर्स के साथ-साथ करीबी दोस्त और फिल्मकार मुकेश छाबड़ा का बयान दर्ज किया है, जो उनकी आगामी फिल्म 'दिल बेचारा' का निर्देशन कर रहे थे।